
बलिया – महाराष्ट्र में 100 करोड़ की वसूली का मामला जहां सीएम उद्धव ठाकरे की गले की हड्डी बन गया है वही बीजेपी लगातार हमलावर होती जा रही है। योगी सरकार के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा मामला महाराष्ट्र के ख़िलाफ़ एक बड़ी साजिश है जिसमे कांग्रेस एनसीपी और शिवसेना तीनों ही अपना अपना फायदा कमाने में लगे है । मंत्री ने सीधे तौर पर कहा कि महाराष्ट्र में जिस बीजेपी सरकार ने अंडरवर्ड को खत्म कर दिया था ऐसा लगता है कि ऐसी ताकते एक बार फिर सक्रिय हो सकती है इस बात की संभावना बनती जा रही है । वही पूरे मामले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार,कांग्रेस प्रमुख सोनिया एवम राहुल गांधी एवम शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की भी जांच करने की बात कही ।



