मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लखनऊ- पीजीआई के निदेशक हुए कोरोना पॉजिटिव,लग चुकी है वैक्सीन की दोनों डोज़

लखनऊ- पीजीआई के निदेशक हुए कोरोना पॉजिटिव,लग चुकी है वैक्सीन की दोनों डोज़

लखनऊ- देश में कोरोना वायरस फिर से अपने पैर पसार रहा है, लखनऊ पीजीआई के निदेशक डॉ आरके धीमान की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. राजधानी लखनऊ में कोविड 19 का यह तीसरा केस है जिसमें वैक्सीनेशन के बाद भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

16 जनवरी को पीजीआई के निदेशक डॉ आरके धीमान ने टीके का पहला डोज लिया था. कोविड-19 टीका के दोनों डोज पीजीआई निदेशक को लग चुके हैं. पीजीआई निदेशक के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी पत्नी का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया, वह भी कोरोना पॉजिटिव निकलीं. पीजीआई के निदेशक डॉक्टर आरके धीमान ने खुद को क्वॉरंटाइन कर लिया है.

कोरोना संक्रमित होने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से डॉक्टर धीमान ने लोगों से अपील की है कि मुझसे या मेरी पत्नी से जो कोई भी पिछले 7 दिनों में मिला है, व कॉरंटाइन हो जाए. उन्होंने ऐसे लोगों से कहा है कि वे खुद की जांच भी जरूर करवा लें. लखनऊ में वैक्सीनेशन कराने के बाद भी कोविड-19 संक्रमित होने का यह तीसरा केस है. इससे पहले सिविल अस्पताल के चिकित्सक भी दोनों डोज लेने के बाद कोरोना पॉजिटिव हुए थे.

Share
अगला लेख → लखनऊ- होली के लिए शुरू हुई स्पेशल बस सेवा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *