मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अच्छी खबर- मुख्यमंत्री योगी का एलान,होली से पहले होगा सरकारी कर्मचारियों का वेतन भुगतान

अच्छी खबर- मुख्यमंत्री योगी का एलान,होली से पहले होगा सरकारी कर्मचारियों का वेतन भुगतान

लखनऊ – यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया,मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सभी विभागों को हर हाल में होली से पूर्व कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने का निर्देश जारी किया है. उधर, सीएम ने जल निगम कर्मचारियों को होली पूर्व तीन महीने का वेतन भुगतान करने का आदेश दिए हैं.

इससे पहले मेरठ में जल दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के आह्वान पर जल निगम के कर्मचारियों, अभियंताओं ने कार्यालय परिसर में धरना देकर वेतन, पेंशन की मांग की थी. कर्मचारियों, अभियंताओं ने कहा कि पांच महीने से वेतन, पेंशन के लिए वह मोहताज हो गए हैं. बच्चों की पढ़ाई पर संकट है. स्कूलों ने रिजल्ट रोक दिया है. धरना, प्रदर्शन के बाद संघर्ष समिति के जिला संयोजक की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर शीघ्र वेतन, पेंशन ट्रेजरी से दिलाने की मांग की गई थी. साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र फैसला नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है. लखनऊ मुख्यालय पर भी मांग उठाई जा चुकी है. रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन भी नहीं मिल रही है.वेतन और पेंशन न मिलने से कर्मचारियों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है.

Share
अगला लेख → सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट,जाने क्या है रेट

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *