मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल में लगी आग,CM ने बनाई जांच कमेटी

कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल में लगी आग,CM ने बनाई जांच कमेटी

कानपुर- कानपुर ह्रदय रोग संस्थान के आईसीयू में लगी भीषण अग्निकांड में एक बुजुर्ग की मौत होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जनपद के करियरी गांव के बुजुर्ग टेक चंद्र (75 साल) की दम घुटने से मौत हो गई है.उधर हॉस्पिटल में एडमिट 140 मरीजों सुरक्षित निकाल लिया गया है.गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हैलेट अस्पताल में एडमिट कराया जा रहा है.

उधर अग्निकांड का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन से सभी घायलों को समुचित इलाज कराने तथा इस संबंध में तथ्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिया है. इसके साथ साथ जांच के लिए उन्होंने एक उच्च स्तरीय समिति डीजी फ़ायर सर्विस और प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व कमिश्नर कानपुर की गठित की है जो तत्काल मौक़े पर जाकर संपूर्ण तथ्यों की जांच करेगी. उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जैसे पूर्व में सभी अस्पतालों में अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए थे पुनः से सभी अस्पतालों में जांच करा ली जाए ताकि इस तरह की दुर्घटना कहीं अन्य अस्पताल में न हो.

बता दें अस्पताल में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सीढ़ियों की मदद से मरीजों को बाहर निकाला. फ़िलहाल कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. सभी मरीज सुरक्षित हैं. मरीजों के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी. जो बड़ी तेजी से पूरे आईसीयू और अन्य बिल्डिंग में भी फ़ैल गई. पुलिस कमिशनर असीम अरुण ने बताया कि सुबह 7.55 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया. अगर इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Share
अगला लेख → उत्तर प्रदेश के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय 4 अप्रैल तक बंद …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *