मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

बस प्रधानी आ जाये, चाहे जान चली जाये

बस प्रधानी आ जाये, चाहे जान चली जाये

शामली-देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन बढ़ते हुए मामलों के बाद भी आमजन सबक लेने को तैयार नहीं है और लोग बिल्कुल बेफिक्र नजर आ रहे हैं। पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही जहां ग्राम देहात में हलचल तेज हो गई है तो वही पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए जमा की जाने वाली धन राशि को जमा करने के लिए बैंकों के बाहर लोग लंबी-लंबी कतारें लगाए खड़े हैं जो कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लाइन में लगे लोग इतने बेफिक्र दिखाई दे रहे हैं कि ना तो किसी ने भी मास्क लगा रखा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। इतना ही नहीं बैंकों के बाहर पुलिस प्रशासन की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने के लिए किसी भी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं की गई है। इस सब को देखते हुए यह कहने में कतई गुरेज नहीं होगा कि शामली में कोरोना के आँकड़े और तेजी से बढ़ सकते है।

जनपद शामली में पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों पर किए जाने वाले आवेदन के लिए आवेदन पत्र लोगों ने लेना शुरू कर दिया है और आवेदन करने के लिए जमा की जाने वाली धनराशि को जमा करने के लिए बैंकों के बाहर लोग लंबी – लंबी कतार लगाए खड़े हैं और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की लगातार धज्जियां उड़ा रहे हैं। लाइन में खड़े लोगों में एक दो लोगो को छोड़कर किसी ने भी मास्क नहीं लगाया है और ना ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। इतना ही नहीं लोगों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराने के लिए किसी भी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं की गई है और लोग एकाएक बेफिक्र बिना मास्क लगाए कतार में खड़े हैं। बिना मास्क लगाए लोगों का लाइन में खड़ा होना एक बात की ओर साफ इशारा कर रहा है कि जिस प्रकार लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं उस लिहाज से जनपद शामली में कोरोना के आँकड़े और तेज़ी बढ़ सकते हैं। जब कतार में खड़े लोगों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह प्रधानी का चुनाव लड़ रहे हैं और उसकी फीस जमा कराने के लिए बैंक के बाहर लाइन में खड़े हैं लेकिन सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आम जनता एक तो धूप में लाइन में लगी हुई है ऊपर से आप यह सब पूछ रहे हैं। 6सोशल डिस्टेंसिंग के नियम वहां कहां चले जाते हैं जब राजनीतिक लोग रैलियों का आयोजन करते हैं और बेहताशा भीड़ वहां पर इकट्ठा होती है।

Share This
अगला लेख → उत्तर प्रदेश में कोरोना के 6023 मामले,लखनऊ का आकड़ा 1333

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
30°C
Light rain shower
💧 69% 💨 9 km/h
Dehradun