मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

अलीगढ़ – जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग,आधा दर्जन घायल

अलीगढ़ – जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग,आधा दर्जन घायल

अलीगढ़ – अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके के गांव उटासानी में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग दोनों पक्ष से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां से 3 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते अलीगढ़ के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दरअसल यह पूरा मामला अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके के गांव उटासानी से जुड़ा हुआ है। घायल राम नारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, उसके पिता के पांच बेटे हैं। जिनमें से तीन एक जगह दो उनसे अलग रहते हैं। पूरी जमीन में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी जमीनी विवाद को लेकर आज रामनारायण शर्मा के दूसरे भाई ने उसके पिता पर मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों ही पक्ष से लाठी डंडे निकल आए और रायफल भी लेकर एक दूसरे पर तान दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष की राइफल जप्त कर ली है। जबकि दूसरा पक्ष मौके से फरार हो गया है। वहीं, आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Share
अगला लेख → सहारनपुर- 300 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,30 लाख रू…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *