मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली फ्लाइट्स पर 15 मई तक रोक लगाई

ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली फ्लाइट्स पर 15 मई तक रोक लगाई

वर्ल्ड डेस्क- इस समय पूरी दुनिया कोरोना महामृ से झूझ रही है,भारत में कोरोना से बिगड़ते हालातों के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर 15 मई तक रोक लगा दी है। बीते दिन दुनिया में 6 लाख 72 हजार 914 संक्रमितों की पहचान हुई और 10,767 लोगों की मौत हुई। नए संक्रमितों के आंकड़े की बात करें, तो सोमवार को दुनियाभर में आए केस के 47% मामले सिर्फ भारत में मिले। यहां 3 लाख 19 हजार 435 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।

बाकी देशो की बात करे तो तुर्की में कोरोना पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। यह 29 अप्रैल की शाम से लागू होगा और 17 मई तक चलेगा। इस दौरान इंटर सिटी ट्रांसपोर्ट पर भी लगाम लगाई है। ट्रांसपोर्ट सिर्फ 50% क्षमता के साथ ही ऑपरेट कर सकेंगे। लॉकडाउन के दौरान स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

पाकिस्तान में कोरोना पर काबू पाने के लिए पाबंदियों को लागू कराने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। इमरान सरकार ने देश के 16 शहरों में सेना की तैनाती की है। पाकिस्तान में लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, गैर-जरूरी बिजनेस को शाम के 6 बजे के बाद ऑपरेट करने पर रोक लगाई गई है।

Share
अगला लेख → हर किसी की जान बचाना ही प्राथमिकता- CM योगी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *