मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

हर किसी की जान बचाना ही प्राथमिकता- CM योगी

हर किसी की जान बचाना ही प्राथमिकता- CM योगी

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को कोविड अस्पतालों के लिए सेक्टर प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने आदेश दिए हैं कि हर सेक्टर के लिए प्रभारी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाए और कोविड मरीजों के इलाज की व्यवस्‍था सुनिश्चित की जाएं

मुख्यम्नत्री ने कहा कि हर किसी की जान बचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसे सुनिश्‍चित करने की हमारी सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड उपलब्‍ध होने पर कोरोना पॉजिटिव मरीज को भर्ती करने से कोई मना नहीं करे.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि निजी अस्पताल में मरीज भुगतान करने में सक्षम नहीं है तो ऐसी स्थिति में राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत अनुमन्य दर पर वहां मरीज के इलाज का भुगतान करेगी. उपचार के अभाव में किसी मरीज का नुकसान नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही सभी जनपदों में बेड की संख्या दोगुनी की जाएं. सभी जिला‌धिकारी और सीएमओ डिस्चार्ज पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से लागू करें.

उन्होंने आदेश दिया कि सभी जनपदों के सरकारी एवं निजी चिकित्सालय प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे भरे व खाली बेड की संख्या प्रमुखता से डिस्प्ले करें. होम आइसोलेशन के सभी मरीजों से नियमित टेलीकंसल्टेंसी की जाए, उन्हें न्यूनतम 07 दिन की सभी निर्धारित दवाओं की मेडिकल किट उपलब्ध करवाई जाएं.

Share
अगला लेख → उत्तर में 24 घंटे में सामने आए 32,993,लखनऊ की संख्या 4437

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *