मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण के कारण UP-TET परीक्षा स्थगित

कोरोना संक्रमण के कारण UP-TET परीक्षा स्थगित

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में करना संक्रमण की वजह से UPTET परीक्षा कार्यक्रम को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. यूपी टीईटी के लिए आज विज्ञापन जारी होना था और टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मई से शुरू होने वाली थी.

परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने कोरोना महामारी के कारण विज्ञापन जारी करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था.पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार यूपी टीईटी की परीक्षा 25 जुलाई को प्रस्तावित थी.कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष टीईटी का आयोजन नहीं हो सका था. इसके पहले टीईटी-2019 में 16 लाख और 2018 में 18 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि टीईटी-2020 में 20 से 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं.

इस बार टीईटी में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं. इसमें से एक है जिले के चुनाव का विकल्प. अभ्यर्थी इस बार परीक्षा केंद्र के लिए जिलों का विकल्प भर सकेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संबंध में TET के मार्गदर्शी सिद्धांतों में संशोधन कर दिया है. इसके अलावा इस बार विश्वविद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है. अभी तक महाविद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाता था. जिन केंद्रों पर किसी भी परीक्षा में सामूहिक नकल या पेपर आउट करने जैसी शिकायतें होंगी उन्हें केंद्र नहीं बनाया जाएगा.

Share
अगला लेख → UP में ब्लैक फंगस की दस्तक,लखनऊ में मिले 3 केस

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *