मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मथुरा- मामूली विवाद में चली गोलियां,कई पुलिस हिरासत में

मथुरा- मामूली विवाद में चली गोलियां,कई पुलिस हिरासत में

मथुरा- वृन्दावन थाना कोतवाली क्षेत्र स्थिति दुसायत मोहल्ला शानिवार की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँज उठा दो पक्षो में हुए मामूली विवाद को लेकर हुए झगडे का बताया जा रहा है। सूचना पर पहुची पुलिस ने घटना में घायल हुए दोनो पक्षो के कुछ लोगो को हिरासत में लिया है क्षेत्र में दहसत का माहौल बना हुआ है।

बांके बिहारी चौकी क्षेत्र स्थित दुसायत मौहल्ला में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब दो पक्षों में हुए मामूली बाद विवाद के चलते देखते ही देखते दोनों पक्षो की ओर से पथराव व कांच की बोतल फिकने लगी प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग भी हुई है। घटना में घायल हुए रूपलाल सैनी ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगो के लिए भोजन कि व्यवस्था कराई गई थी,इस बीच पीने का पानी खत्म होने पर उसने अपने छोटे भाई राज सैनी को पानी लेने के लिए भेजा था। तभी क्षेत्र में रहने वाले तुषार सिंह उसे रास्ते मे रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा, जब वह अपने भाई को बचाने के लिए मौके पर पहुचा तो उक्त युवक व उसके अन्य साथियो ने पथराव व कांच की बोतलें फैंकना शुरू कर दिया। जिससे उसके दाएं पैर में कांच लग जाने से गंभीर चोट आई है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि उक्त युवको ने पहले से पथराव करना शुरू किया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्ष के कुछ लोगो को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध के बांके बिहारी चौकी प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हुई घटना के मामले में दोनों पक्षों के कुछ लोगो को हिरासत में ले लिया है ल।जबकि फायरिंग होने की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share
अगला लेख → देश में 24 घंटे में 3.11 लाख लोग हुए संक्रमित, 4 हजार से ज्य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *