मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

खाद सब्सिडी में वृद्धि से किसान होगा सशक्त- योगी आदित्यनाथ

खाद सब्सिडी में वृद्धि से किसान होगा सशक्त- योगी आदित्यनाथ

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने डी0ए0पी0 खाद के लिए सब्सिडी में 140 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनन्दन किया है।

केंद्र सरकार द्वारा डी0ए0पी0 खाद के लिए सब्सिडी 500 रुपए प्रति बैग से, 140 प्रतिशत बढ़ाकर 1200 रुपए प्रति बैग करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से किसानों को अब डी0ए0पी0 खाद पर 500 रुपए प्रति बोरी से बढ़कर 1200 रुपए प्रति बोरी की सब्सिडी मिलेगी। किसानों को डी0ए0पी0 की बोरी 2400 रुपए के बजाए अब 1200 रुपए में मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक व किसान हितैषी निर्णय के लिए किसानों की ओर से प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के 02 करोड़ 70 लाख किसान लाभान्वित होंगे। डी0ए0पी0 खाद की प्रति बोरी सब्सिडी की राशि में कभी भी एक बार में इतनी वृद्धि नहीं की गई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों के हितों के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। किसानों के जीवन में व्यापक सकारात्मक बदलावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरन्तर प्रयासरत है। यह फैसला भी किसान कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धता का जीवन्त उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि प्रधानता भारत की अर्थव्यवस्था का आधार है। प्रधानमंत्री जी किसानों की आय को दोगुना करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से किसानों के कल्याण व उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है।

किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त किए जाने के लिए उन्हें उन्नत तकनीक, प्रशिक्षण एवं अन्य किसान हितकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण कार्यक्रमों से भी जोड़ा गया है। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि किसानों को उनके उत्पाद उचित का मूल्य समय से पूर्ण पारदर्शिता के साथ डी0बी0टी0 के माध्यम से प्राप्त हो।

Share This
अगला लेख → यूपी के 30 लाख यूजी-पीजी छात्र होंगे प्रमोट

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Patchy light rain in area with thunder
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun