मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अयोध्या- 84 कोसी परिक्रमा मार्ग NH घोषित

अयोध्या- 84 कोसी परिक्रमा मार्ग NH घोषित

अयोध्या- राम की नगरी अयोध्या की की 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि अयोध्या में करीब 80 किमी की रिंग रोड और 275 किमी की अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग नेशनल हाइवे बनेगा. देश और विदेश के पर्यटक अयोध्या में 84 कोस परिक्रमा फोरलेन मार्ग से कर सकेंगे. इस 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर अलियाबाद, नियामत गंज, बारिन बाग, सहित तमाम कस्बे आते हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से लोग गोंडा, रायबरेली, अयोध्या, सुलतानपुर के लोग सीधे जुड़ जाएंगे.

परिक्रमा मार्ग पांच जिलों से होकर गुजरता है. यह यात्रा अयोध्या, अंबेडकर नगर से पटरंगा होकर बाराबंकी के अलियाबाद, नियामतगंज से बारिनबाग होकर घाघरा सरयू तट मुर्तियनघाट से आगे गोंडा जिले में चरसड़ी तटबंध व गोंडा में राजापुर, बाबा सुमिरनदास कुटी होकर ऋषि नरहरदास की कुटी होते हुए पकरीबाद गोहानी से रामनगर चौराहा पहुंचती है. गोंडा जिले के तुलसीपुर को जोड़ते हुए कल्यानपुर से आगे बढ़कर जिला बस्ती में प्रवेश कर जाती है, जहां मखौड़ा धाम, नेदुला कोहराया होकर केनौना छावनी होते हुए जानकी रोड़ से विश्वेश्वरगंज के बाद फिर अयोध्या पहुंचती है. जिले के नदी उस पार के गांव माझा रायपुर, परसावल, कमियार, बांसगांव, असवा, टिकरी, ढेमा के लोगों को आने जाने के लिए नया मार्ग मिल जाएगा.

इस फैसले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट किया है. सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में ‘चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग’ को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी होना अयोध्या के पुरातन गौरव की पुनर्स्थापना के लिए बढ़ाया गया बड़ा कदम है

Share
अगला लेख → प्रधानमंत्री मोदी का यूपी दौरा 30 जुलाई को करेंगे 9 मेडिकल क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *