मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी चुनाव- भाजपा 5 सितंबर से जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत करेगी

यूपी चुनाव- भाजपा 5 सितंबर से जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत करेगी

लखनऊ- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है. अब भाजपा उत्तर प्रदेश के अंदर डोर टु डोर कैंपेन की शुरुआत करने जा रही है. 5 सितंबर से बीजेपी यूपी के अंदर डोर टु डोर अभियान शुरू करेगी. इसके साथ-साथ हर विधानसभा में प्रबुद्ध सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा. हर वर्ग पर अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से भाजपा जनता के बीच जाएगी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी भाजपा. हर घर भाजपा नारे के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू होगा. 5 सितंबर से उत्तर प्रदेश में घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता और नेता. हर घर, हर वोटर तक पहुंचने का बीजेपी का लक्ष्य. राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ, विंध्यवासिनी देवी कॉरिडोर, अनुच्छेद 370, ट्रिपल तलाक, कानून व्यवस्था समेत सभी मुद्दों पर जनसम्पर्क अभियान होगा. इन तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे भाजपा नेता और कार्यकर्ता. इन मुद्दों के जरिए भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे.

इसके साथ साथ 5 से 20 सितंबर तक प्रत्येक विधानसभा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इन सम्मेलनों के जरिए बीजेपी समाज के हर वर्ग पर पकड़ मजबूत बनाकर रखना चाहती है. इसके अलावा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए भी भाजपा अभियान चलाने जा रही है. 25 सितंबर से पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा जिसमें पन्ना प्रमुख को वोटर से संपर्क करने का दायित्व दिया जाएगा. इन सम्मेलनों के जरिए भाजपा अपने कैडर को बूथ के हर वोटर तक पहुचाने का लक्ष्य रखकर काम करेगी.

Share
अगला लेख → यूपी में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे,अब तक मिले 34 केस

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *