मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

यूपी में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे,अब तक मिले 34 केस

यूपी में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे,अब तक मिले 34 केस

लखनऊ- यूपी में में डेंगू अपने पैर पसार रहा है,फिरोज़ाबाद और मथुरा में डरावने आंकड़ों के बाद अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी डेंगू पैर पसार रहा है. संगम नगरी प्रयागराज में गंगा यमुना नदियों में आई बाढ़ से राहत मिलने के बाद अब डेंगू खतरा नजर आ रहा है. प्रयागराज में अब तक 34 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है. शहरी क्षेत्र में 22 और ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के 12 मरीज़ मिले हैं. इनमें से एक दर्जन से ज्यादा मरीज़ अब तक स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि बाकी डेंगू संक्रमित मरीज़ों का अलग अलग सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

एडीशनल सीएमओ डॉ सत्येन्द्र राय के मुताबिक ज़िले में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और डेंगू से किसी भी मरीज़ की मौत नहीं हुई है. सोरांव के इस्माइलगंज में तीन लोगों की डेंगू से हुई मौत की खबर का खंडन करते हुए उन्होंने बताया है कि सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गांव का दौरा कर जांच पड़ताल की. जांच में पता चला कि 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत क्रॉनिक लीवर डिसीज़ और टायफाइड से हुई. 32 वर्षीय एक महिला की मौत निजी अस्पताल में हार्ट की बीमारी से हुई और 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत के पीछे डेंगू कारण नहीं था.

एडीशनल सीएमओ सत्येंद्र राय के मुताबिक अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाये गए हैं और दवाइयों का भी पूरा इंतजाम है. इसके साथ ही प्लेटलेट्स की ज़रूरत पड़ने पर ब्लड बैंक को तैयार रहने को कहा गया है. उनके मुताबिक डेंगू के संक्रमण के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. तेलियरगंज के गोविन्दपुर इलाके में 200 घरों का सर्वे भी कराया गया जिसमें से 80 घरों में मच्छर के लार्वा मिले. बीपीएल कार्ड धारकों के लिए ज़िले में 9000 मच्छरदानियां भी मंगाई गई हैं

Share
अगला लेख → किसान महापंचायत पर पुलिस का पहरा,ड्रोन और CCTV से होगी निगरा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *