मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

हेलिकॉप्टर हादसे में CDS बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मौत

हेलिकॉप्टर हादसे में CDS बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मौत

नई दिल्ली- तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना के हेलीकाप्टर क्रैश हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत शहीद हो गए हैं. भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर सीडीएस जनरल बिपिन रावत की शहादत की पुष्टि की है. सीडीएस रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी हेलिकॉप्टर में सवार थीं.

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया, ‘अफसोस के साथ अब यह पता चला है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोग शहीद हो गए हैं.’ घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने भी दुःख जताया है.

बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से लो-विजिबिलिटी के कारण हादसा हुआ. न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा कि तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शामिल 14 में से 13 कर्मियों की मौत की पुष्टि हो गई है. सूत्रों का कहना है कि सभी शवों का डीएनए टेस्ट किया जाएगा ताकि उनकी पहचान की जा सके.

जानकरी के मुताबिक सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज कॉलेज (डीएससी) जा रहे थे तभी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वायुसेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

Share
अगला लेख → UP : कई जिलों में हो रही बारिश से बदला मौसम, तेज हवाओं ने बढ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *