मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

UP : कई जिलों में हो रही बारिश से बदला मौसम, तेज हवाओं ने बढ़ा दी ठंड

UP : कई जिलों में हो रही बारिश से बदला मौसम, तेज हवाओं ने बढ़ा दी ठंड

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में पिछले कुछ समय से हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया ​है. कभी रिमझिम बारिश की बूंदे तो कभी झमाझम बारिश होने लगती है. शनिवार सुबह हल्की बारिश और तेज हवा ने भी ठंड को बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी अधिकांश जगह पर हल्की या तेज बारिश होगी. मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही ब्रज क्षेत्र और रूहेलखंड में बारिश जारी है. मेरठ और आसपास के जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मुजफ्फरनगर में बारिश से सर्दी बढ़ गई है वैसे भी तीन दिन से ठीक से धूप नहीं निकली है. बारिश से दैनिक कार्य प्रभावित हुए हैं. वहीं फसलों पर भी प्रभाव पड़ा है. बरेली में हल्की बारिश हो रही है तो पीलीभीत व बदायूं में बादल छाए हैं. शाहजहांपुर में मौसम खुला है. मुरादाबाद और आसपास बूंदाबांदी हो रही है. अभी तक बादल छाए हैं धूप नहीं निकली है. गांव में लोग अलाव जलाकर ठंड से संघर्ष करने के प्रयास में हैं.

Share
अगला लेख → ELECTION COMMISION प्रेस वार्ता थोड़ी देर में हो सकता विधानसभ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *