मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

‘पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे’ बनकर तैयार,16 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

‘पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे’ बनकर तैयार,16 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

लखनऊ-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे का उद्घाटन करेंगे. 340.824 किमी लंबा ये एक्सप्रेस-वे पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा. 42 हजार करोड़ की लागत से बने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ के चांद सराय गांव से शुरू होगा. उनके संभावित लोकार्पण व जनसभा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए रविवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र अंतर्गत भुजही पहुंचे. यहां पर हेलीकाप्टर से उतरने के उपरांत जिलाधिकारी अमित सिंह बसंल जिले के अन्य उच्चाधिकारियों के साथ एक्सप्रेस-वे की हवाईपट्टी समेत अन्य जगहों का जायजा लिया.

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने जिलाधिकारी अमित सिंह बसंल के साथ गहनता के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कार्यों का निरीक्षण किए करते हुए दिशा-निर्देश जारी किए.CM योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सत्ता संभालने के बाद पूर्वांचल में विकास को रफ्तार देने के लिए लखनऊ से आजमगढ़ होते हुए गाजीपुर तक सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू करवाया था.

ये एक्सप्रेस वे जनपद लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ तथा गाजीपुर से होकर निकलेगा. सरकार का दावा है कि यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ उद्योग धंधों का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि क्षेत्रीय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार भी उपलब्ध कराएगा.

Share
अगला लेख → हेलिकॉप्टर हादसे में CDS बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मौत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *