मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

यूपी भाजपा में होगा जल्द बदलाव 2024 चुनाव में दिखेगी नयी ब्रिगेड

यूपी भाजपा में होगा जल्द बदलाव 2024 चुनाव में दिखेगी नयी ब्रिगेड

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय के चुनाव की तारीखों जल्द होने के आसार दिख रहे है सभी दल हाई कोर्ट के फैसले का इंतज़ार कर रहे है.चुनाव कब होंगे ये अदालत के फैसले पर निर्भर करेगा. हालांकि सत्ताधारी बीजेपी जोर-शोर से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी है. पार्टी मुख्यालय पर सोमवार को एक बड़ी बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सैनी मौजूद रहे .

इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई है कि अदालत का फैसला जो भी आएगा बीजेपी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया उसी के आधार पर आगे बढ़ाएगी. माना यह भी जा रहा है कि प्रदेश में बीजेपी संगठन में बदलाव भी जल्द होगा. ऐसे में कुछ लोगों की जिम्मेदारियों को भी बदला जाएगा क्योंकि पार्टी के कुछ मोर्चों के अध्यक्ष सरकार में मंत्री बन चुके हैं. इसके अलावा कुछ प्रदेश पदाधिकारी भी सरकार में मंत्री हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी जगह नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी. संगठन में बदलाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का साफ तौर पर कहना है कि इस मामले में केंद्रीय नेतृत्व का इंतजार कर रहे हैं. अगर केंद्रीय नेतृत्व कहेगा तो संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा.

माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश में एक नई टीम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और ऐसे में उस टीम को भी थोड़ा वक्त चाहिए होगा. इसलिए चर्चा इस बात की है कि जनवरी महीने में संगठन का पुनर्गठन हो सकता है. वहीं प्रदेश में विधान परिषद की छह सीटें खाली हैं जिनपर मनोनयन होना है. इन नामों को कोर कमेटी ने शीर्ष नेतृत्व को भेज दिए हैं और माना जा रहा है कि एक-दो दिन के भीतर ही शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद उन नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी. यानी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपनी हर एक तैयारी पूरा कर लेना चाह रही है. साथ भी पार्टी की कोशिश ये भी है कि निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करके एक माहौल भी तैयार किया जाए.

Share
अगला लेख → उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *