मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित शिक्षक वेद प्रकाश

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित शिक्षक वेद प्रकाश

शिक्षा के क्षेत्र में विगत अनेक वर्षों से अतुलनीय योगदान देने हेतु भारत वर्चुअल यूनिवर्सिटी फॉर पीस एण्ड एजुकेशन,ए यूनिट ऑफ यूनिवर्सल केयर फाउण्डेशन ट्रस्ट,जेनेवा द्वारा बाराबंकी के शिक्षक वेद प्रकाश को डॉक्टर ऑफ एजुकेशन की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा, समाजसेवा, कला, साहित्य, विज्ञान, उद्योग आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति मानद डॉक्टरेट उपाधि से विभूषित किये गये।

प्राथमिक विद्यालय जौरास, त्रिवेदीगंज, बाराबंकी के सहायक अध्यापक वेद प्रकाश शिक्षा के क्षेत्र में अपने सराहनीय योगदान व नवीन तकनीकों के प्रयोग के लिए पूर्व में भी कई बार सम्मानित हो चुके हैं। प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों के भाषा विकास हेतु उनके द्वारा ईशा ग्रिड (ISHA) का निर्माण किया गया जिसका प्रयोग विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में हो रहा है। इसके प्रयोग द्वारा छोटे बच्चे अक्षरों को मिलाकर अनगिनत शब्द बनाना सरलता से सीख रहे हैं तथा भाषा के विस्तार द्वारा इसे बड़ी कक्षाओं में भी प्रयोग किया जा रहा है।

Share
अगला लेख → उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल अतीक के नौकर शाहरुख को…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *