मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जनता को आतंकित करने वालों की गीली हो रही पैंट- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनता को आतंकित करने वालों की गीली हो रही पैंट- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून के इतर काम करने की इजाजत किसी को और कतई नहीं है। मजबूत कानून व्यवस्था की देन है कि प्रदेश के लोगों के जान के दुश्मन बने माफिया को खुद जान के लाले पड़े हैं। आज बदले उत्तर प्रदेश में, जनता को आतंकित करने वालों को कोर्ट जब सजा सुनाती है तो उनकी पैंट गीली हो जा रही है। आज उत्तर प्रदेश में निवेशकों की और उनकी पूंजी सुरक्षा की गारंटी है। सबकी सुरक्षा सरकार की जवाबदेही है। नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प है।

सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप बस रहे औद्योगिक गलियारे में गीडा के सेक्टर 27 में बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरुण बेवरेजेज के 1071 करोड़ रुपये के निवेश से लग रहे प्लांट का भूमि पूजन व शिलान्यास करने के बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दौर वह भी था जब गुंडे, माफिया कारोबारियों को धमकी देते थे, उनका अपहरण करते थे। आज गुंडे, माफियाओं की यहां सिट्टी-पिट्टी गुम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी बदल चुका है। छह वर्ष पूर्व इसकी पहचान दंगों और अराजकता से थी। इस वर्ष जब रामनवमी पर देश के कुछ राज्यों में दंगे हो रहे थे तब उत्तर प्रदेश में अमन चैन था। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में 33 लाख लोग पहुंचे और एक तिनका भी नहीं हिला। रामनवमी पर प्रदेश में एक हजार से अधिक शोभायात्राएं निकाली गईं। इन पर हिंदू-मुस्लिम पुष्पवर्षा कर रहे थे। 6 अप्रैल को हनुमत जयंती पर प्रदेश में 500 से अधिक शोभायात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गईं। सीएम ने कहा कि अब यूपी में पर्व त्योहार पर बमवर्षा नहीं बल्कि पुष्पवर्षा होती है।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता दंगों पर नहीं बल्कि विकास, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने वाली डबल इंजन सरकार पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास की देन है कि उत्तर प्रदेश को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में करीब 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। निवेशकों को सभी ऑनलाइन सुविधाओं व इंसेंटिव के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय खुद मॉनिटरिंग करता है।

Share
अगला लेख → यूपी में बड़ी राहत, कम हुई CNG और PNG की कीमतें, जानिए इन जि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *