मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अविश्वास प्रस्ताव लाने की रस्मअदायगी भी नहीं कर पायेगा विपक्ष – डॉ दिनेश शर्मा

अविश्वास प्रस्ताव लाने की रस्मअदायगी भी नहीं कर पायेगा विपक्ष – डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने विपक्ष द्वारा लोकसभा में लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर तंज कसते हुए कहा कि जो विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है असल में जनता लोकसभा और विधानसभा चुनाव में विपक्ष के खिलाफ पहले ही मतदान करके अविश्वास प्रकट कर चुकी है और आनेवाले लोकसभा के चुनाव में जनता विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाने की रस्मअदायगी करने लायक भी नही छोड़ेगी।

पत्रकारों से बात करते हुए मणिपुर को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष जो अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है उसमें मणिपुर पर चर्चा होगी लेकिन उसके साथ ही विपक्ष द्वारा शासित राजस्थान, केरल, पश्चिम बंगाल और बिहार की अराजकता पर भी चर्चा होगी। यही नही इन राज्यों में महिलाओं के साथ की गई दरिंदगी और बहुसंख्यकों के खिलाफ अपराध पर भी चर्चा होगी।उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि आज राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

मोदी सरकार किसी प्रकार का अपराध बर्दास्त नही करेगी।उनका कहना था कि देश के खिलाफ षड़यन्त्र करनेवालों की दाल अब गलनेवाली नही है और 2024 में प्रधानमंत्री मोदी प्रचण्ड बहुमत से देश का नेतृत्व करने जा रहे हैं। विरोधी दलों द्वारा अपने गठबंधन को इण्डिया नाम देने के सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डा0 शर्मा ने कहा कि यह इम्मारल, अवसरवादी, डिसआनेस्ट एवं इनकाम्पीटेन्ट लोगों का समूह है जो जितना तेजी से जुड़ते हैं उतनी ही तेजी से अलग होते हैं। जनता इन्हे पहले ही नकार चुकी है। जो लोग आज संसद में धरने पर बैठे हैं वे असल में 2024 के बाद घरों में बैठने का रिहर्सल कर रहे हैं।
उनका कहना था कि 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भारी बहुमत से विजयी होगी तथा इनमें मैनपुरी लोकसभा की सीट प्रमुख होगी।

डा0 शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन चुका है । माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज है और निवेशक भारी मात्रा में यूपी में निवेश कर रहे हैं । यह कहा जा सकता है कि अल्पकाल में ही उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री व योगी जी के सपनों को साकार कर रहा है।वर्तमान सरकार ने भारतीय सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए अल्प समय में महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। काशी में बाबा विश्वनाथ के कारीडोर की भव्यता और दिव्यता देखते ही बनती है। इस कारीडोर की चर्चा अब देश के बाहर भी होने लगी है। अयोध्या में रामभक्तों की आस्था के अनुरूप भव्य राम मन्दिर का स्वप्न साकार हो रहा है।मथुरा और नैमिषारण्य का भी भारी विकास हो रहा है। विकास के मामले में प्रदेश के सभी जिले बराबर हैं और सभी जिलों का बराबर विकास हो रहा है।

Share
अगला लेख → वर्ल्ड कप के शेड्यूल में होगा बदलाव, इंडिया- पाकिस्तान मुकाब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *