मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बीएड डिग्रीधारकों को करना होगा छह महीने का ब्रिज कोर्स

बीएड डिग्रीधारकों को करना होगा छह महीने का ब्रिज कोर्स

प्रयागराज – 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित होने वाले बीएड डिग्रीधारकों को छह महीने का ब्रिज कोर्स करना होगा। यह कोर्स उन्हें नियुक्ति मिलने के दो साल के अंदर करना होगा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के इस संशोधन के बाद प्रदेश में पहली बार यह भर्ती हो रही है। अभी तक प्राइमरी स्कूलों में नियुक्ति होने पर बीएड डिग्रीधारकों को छह महीने के प्रशिक्षण के बाद ही सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति पत्र मिलते आए हैं।

इससे पहले राज्यों की मांग पर विशेष स्थिति में केन्द्र इसकी अनुमति देता था कि बीएड पास अभ्यर्थियों को प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक नियुक्त किया जाए। कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए सिर्फ प्रारंभिक शिक्षा में प्रशिक्षण यानी बीटीसी (बेसिक टीचर्स सर्टिफिकेट) या डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) वाले ही मान्य थे। लेकिन जून, 2018 में एनसीटीई ने इसमें संशोधन करते हुए बीएड डिग्रीधारकों को भी कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पात्र करार दिया है लेकिन उन्हें छह महीने का कोर्स दो साल के अंदर करना होगा।

इससे पहले राज्य सरकार स्पेशल बीटीसी या प्रशिक्षु शिक्षक के तौर पर बीएड डिग्रीधारकों की भर्ती करती आई है। इससे पहले 2011-12 में राज्य सरकार ने 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में बीएड डिग्रीधारकों को मौका दिया था। लेकिन इन्हें सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति छह महीने के ब्रिज कोर्स के बाद ही दी गई थी। इस दौरान इन्हें 7300 रुपये मानदेय दिया गया था।

लेकिन अब एनसीटीई ने अपने नियमों में लिखा है कि नियुक्ति के दो साल के भीतर बीएडडिग्रीधारकों को यह ब्रिज कोर्स करना होगा। लिहाजा अब विभाग हाईकोर्ट के फैसले का विधिक अध्ययन के साथ एनसीटीई की गाइडलाइन पर भी मंथन कर रहा है।

Share
अगला लेख → कोरोना - आम जन की मदद करेगा कांग्रेस का 'यूपी मित्र' नाम का …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *