मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

स्कूल-कॉलेजों की पिकनिक पर लगा प्रतिबंध, सरकार का नया फ़ैसला आया सामने

स्कूल-कॉलेजों की पिकनिक पर लगा प्रतिबंध, सरकार का नया फ़ैसला आया सामने

अक्सर स्कूल और कॉलेज छुट्टियों या वीकेंड पर अपने छात्रों को पिकनिक टूर पर ले जाते हैं, जिसे बच्चे बड़े उत्साह से इंजॉय करते हैं। लेकिन अब जम्मू-कश्मीर में ऐसा नहीं हो सकेगा। प्रदेश की उमर अब्दुल्ला सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों द्वारा वीकेंड और छुट्टियों में आयोजित की जाने वाली पिकनिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

इस निर्णय की जानकारी राज्य की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हाल ही में कुपवाड़ा में एक दुखद हादसा हुआ था, जिसमें एक कॉलेज बस पलट गई थी। इस दुर्घटना में दो छात्रों की मौत हो गई थी और 21 अन्य घायल हो गए थे। इसी घटना को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया।

सुरक्षा के लिहाज़ से उठाए गए कदम

शिक्षा मंत्री ने सभी स्कूल और कॉलेजों में पिकनिक के लिए अपनाई जाने वाली मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) और सुरक्षा प्रोटोकॉल्स की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने शनिवार, रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों में पिकनिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें मौजूदा ट्रैफिक नियमों की समीक्षा की गई। मंत्री ने ट्रांसपोर्ट विभाग और पुलिस को ओवरस्पीडिंग और नशे में गाड़ी चलाने जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बसों की होगी गहन जांच

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज बसों के ड्राइविंग लाइसेंसफिटनेस सर्टिफिकेट, और अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि इन बसों में सीसीटीवी कैमरेअग्निशमन उपकरण, और अन्य सुरक्षा सुविधाएं अनिवार्य रूप से लगाई जाएं।

सकीना इटू ने कॉलेज डायरेक्टरों को निर्देश दिया कि वे बस ड्राइवरों का दोबारा ड्राइविंग टेस्ट लें और उनकी योग्यता की पुनः पुष्टि करें। साथ ही, शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव को हालिया हादसे की विस्तृत विभागीय जांच करने का आदेश भी दिया गया है।

Share
अगला लेख → लखनऊ को मिली बड़ी खुशखबरी, टीम में लौट आया घातक खिलाड़ी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *