मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दुश्मन देश से आई है सीमा हैदर, डीएनए टेस्ट और ब्रेन मैपिंग कराई जाए- साध्वी प्राची

दुश्मन देश से आई है सीमा हैदर, डीएनए टेस्ट और ब्रेन मैपिंग कराई जाए- साध्वी प्राची

UP : यूपी के पीलीभीत के बीसलपुर में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय नेत्री साध्वी प्राची भाजपा नेता राकेश गंगवार के आवास पर पहुंची जहां उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। वही उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए लव जिहादियों पर तीखे प्रहार किये। वही पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा एक अनपढ़ औरत बगैर वीजा के सरहद पार करके कैसे आ गई। हमारे दुश्मन देश से सीमा हैदर आई है और दुश्मन हमेशा दुश्मन होता है। इसलिए सीमा को भारत की नागरिकता नही देनी चाहिए।

वही उन्होंने कहा उसके बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया जाए। और सीमा के ब्रेन की मैपिंग कराई जाए। वही उन्होंने कहा कि मीडिया सीमा हैदर के मामले को बेवजह तूल दे रही है, इसका देश की बेटियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर की दिमागी जांच हो। वही सूत्रों की माने तो पत्रकार वार्ता से पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जी जान से जुटने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता राकेश गंगवार ने की इस मौके पर शिव तीर्थ उपाध्याय सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share
अगला लेख → SamvaadLive Updates : पीएम मोदी ने मन की बात में कहा- "हर घर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *