मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर

UP : कृष्ण जन्माष्टमी पर गौशालाओं में आयोजित होंगे गौपूजन कार्यक्रम

UP : कृष्ण जन्माष्टमी पर गौशालाओं में आयोजित होंगे गौपूजन कार्यक्रम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वह अपने क्षेत्र में गौशालाओं में आयोजित होने वाले गौपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर भारतीय संस्कृति का मान बढ़ायें। साथ ही स्थानीय लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंनें कहा कि इस अवसर पर गाय को गुड़ केला खिलाकर गौपूजन किया जायेगा। आम जनमानस तक गौ सेवा का संदेश पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर मनाया जायेगा।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की गौशालाओं और गो आश्रय स्थलों में इस बार भी जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री जी का उद्देश्य इसके जरिये प्रदेश के लोगों में गौ सेवा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जगाना है। उन्होंनें प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों, ज़िला पंचायत अध्यक्षों से अपील की है कि गो-माता वैदिककाल से सनातन संस्कृति में पूज्यनीय रही हैं। वेदों में गाय को ’’गावो विश्वस्य मातरः’’ कहा गया है। गोमाता में 33 कोटि देवताओं का वास बताया गया है। जन्माष्टमी के पर्व पर गोशालाओं में पूरी श्रद्धा के साथ उनका पूजन किया जायेगा।

पशुधन मंत्री विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कान्हा गोशाला एवं गोआश्रय स्थलों की साफ-सफाई एवं पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने यह भी कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का अंग है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का धरती पर अवतरण हुआ था। उन्होंने भगवत गीता में मानवता के लिए जो संदेश दिया वह सदियों तक मानव समाज के लिए प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जन्माष्टमी के पावन पर्व को पूरी श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाने जाने की अपील की है।

Share
अगला लेख → SamvaadLive Updates : 'संसद के विशेष सत्र के दौरान सारे बड़े…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *