मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Kanpur : कूड़ा उठाने वाले पर रईसजादे ने 100 की स्पीड में चढ़ाई कार, दर्ज हुई एफआईआर

Kanpur : कूड़ा उठाने वाले पर रईसजादे ने 100 की स्पीड में चढ़ाई कार, दर्ज हुई  एफआईआर

Kanpur: सड़क किनारे लेटा था कूड़ा बिनने वाला, 100 की स्पीड में रईसजादे कार चढ़ाने के बाद भाग , पीछे मुड़कर भी नहीं देखा मामला कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर का है। जहां सड़क पर लेटे कूड़ा बिनने वाले मोहन नाम के व्यक्ति को उसे वक्त एक रईसजादे ने अपनी कर के नीचे कुचल दिया जब वह 1 सितंबर को लवली वाटिका गली का रास्ता बंद होने के कारण सड़क पर लेट गया था। मोहन की पत्नी माया के मुताबिक ये लोग बर्रा 7 कच्ची बस्ती में रहते थे और इसका पति कूड़ा उठाने का काम करता था। उसने बताया की रईसजादे ने उसे कुचलने के बाद रुकने की भी नहीं सोची , उसका पति कराहता रहा पर रईसजादे वहां से फरार हो गया।

मामले के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदार उमेश चौरसिया ने गाड़ी गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और इसके बाद स्थानीय थाने गोविंद नगर पर इसकी सूचना दी। साथ ही गंभीर मोहन को निजी अस्पताल में एडमिट कराया है जहां फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने ये भी बताया की जानकारी के अनुसार ये एक उद्योगपति की कार है और उसे चिन्हित भी कर लिया गया है। साथ ही जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कार को नए बच्चे चला रहे थे और उन्होंने लापरवाही दिखाते हुए सड़क किनारे लेटे एक व्यक्ति पर गाड़ी चला दी । लोगों ने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही परिवार जनों से भी अपील की कि उन्होंने इस बात का ध्यान देना चाहिए कि उनके बच्चे जब भी गाड़ी लेकर निकले हैं तो वह संभल कर गाड़ी चलाएं।

Share
अगला लेख → भूलकर भी दूध के साथ नही करना चाहिए इन चिजों का सेवन , शरीर प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *