मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

वाइन शॉप लूट का हुआ खुलासा , एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

वाइन शॉप लूट का हुआ खुलासा , एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

पुणे महाराष्ट्र के वीनस वाइन शाप में हुई माह जून 2023 में रूपये 02 लाख 20 हजार की चोरी के सम्बन्ध में थाना शिक्रापुर पुणे (महाराष्ट्र) पर मु0अ0सं0 516/23 धारा 381 आई0पी0सी0 पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमें में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त भानू प्रताप सिंह उपरोक्त के जनपद लखनऊ में छिपे होने की सूचना प्राप्त होने पर शिक्रापुर पुणे महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अभिसूचना को साझा करते हुए एस0टी0एफ0 उ0प्र0 से आवष्यक सहयोग मांगा गया । इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 मुख्यालय स्थित पुलिस उपाधीक्षक श्री लाल प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक अंजनी तिवारी के नेतृत्व में एक टीम व शिक्रापुर पुणे महाराष्ट्र पुलिस की टीम के द्वारा स्थानीय स्तर पर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की गयी, इसी दौरान दिनांक 08-09-2023 को विश्वस्त सूत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि फरार चल रहा अभियुक्त भानू प्रताप सिंह उपरोक्त थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ क्षेत्र में लुकछिप कर ब्लू फाॅक्स बार लेखराज मार्केट में काम कर रहा है। यदि शीघ्रता किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर निरीक्षक अंजनी तिवारी के नेतृत्व में महाराष्ट्र पुलिस को साथ लेकर भानू प्रताप सिंह उपरोक्त को लेखराज मार्केट ब्लू फाॅक्स बार के सामने थाना गाजीपुर लखनऊ क्षेत्रान्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उन्नाव का रहने वाला है। उन्नाव निवासी राम वर्मा के साथ वर्ष 2021 में पुणे महाराष्ट्र गया था। उन्होंने मेरी नौकरी पुणे निवासी रमेश सिंह जो कांट्रेक्ट पर लडको को नौकरी दिलवाते है, के माध्यम से वीनस वाइन शाॅप शिक्रापुर पुणे महाराष्ट्र में लगवायी थी। जहां पर वह मैनेजर का काम कर रहा था। माह जून में सीसीटीवी खराब चल रहा था उसी दौरान दुकान में कैष की चोरी की गयी। जिसके बाद मैं लखनऊ भाग आया तथा लुक छिप कर रह रहा था तथा करीब 01 माह से लेखराज मार्केट स्थित ब्लू फाॅक्स बार में काम कर रहा था। इस घटना के करीब 15 दिन पूर्व बार पर एक ग्राहक से मेरी मार-पीट हो गयी थी जिसमें मैं जेल चला गया था तथा दुकान मालिक ने ही मेरी जमानत करायी थी। थाना षिक्रापुर पुणे महाराष्ट्र के विवेचक द्वारा बताया गया कि जांच के दौरान करीब 05 लाख रूपये और चोरी होने की जानकारी प्रकाष में आयी है जिसके सम्बन्ध में भी उक्त अभियुक्त से पूछताछ किया जाना है।

गिरफ्तार अभियुक्त को दिनांक- 08.09.2023 को समय- 21.24 बजे थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ कमिश्नरेट में दाखिल किया गया व थाना शिक्रापुर पुणे (महाराष्ट्र) पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share
अगला लेख → UP : लंपी वायरस से बचाव के लिए एक्शन मोड में CM योगी , टीकाक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *