मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कांग्रेस सेवादल शुरु करेगा शिविर श्रृंखला, हर जिले में नए सदस्य बनायेगा संगठन

कांग्रेस सेवादल शुरु करेगा शिविर श्रृंखला, हर जिले में नए सदस्य बनायेगा संगठन

लखनऊ – चुनाव की तैयारियों के कार्यक्रम में क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का प्रादेशिक सम्मेलन मेरठ में संपन्न हुआ जिसमें पूरे प्रदेश से आए हजारों प्रशिक्षित सेवा दल स्वयंसेवक शामिल हुए और आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति बनी,जिसमें सेवा दल के द्वारा गांव-गांव ,घर-घर जनसंपर्क अभियान, भाजपा और आरएसएस के झूठ को बेनकाब करने के साथ शिविर श्रृंखला और कार्यशाला के माध्यम से नए सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया गया है

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने सेवा दल के विस्तार और महत्व प्रकाश डालते हुए कहा की सेवादल के स्वयंसेवक तमाम परिस्थितियों से जुड़ते हुए राष्ट्रीय स्वयं संघ की विचारधारा को मुंहतोड़ जवाब देने जा रहे हैं, हम सेवादल को और नए कलेवर में ढालने के लिए प्रशिक्षण और जरूरी संसाधन सामग्री भैया कर रहे हैं, क्योंकि वर्तमान में भारत के जो विचारधारा है वह संकट से गुजर रही है जिसकी वजह से मानव मानव में भेद किया जा रहा है, जिससे मानवी परंपराएं टूट हो रही हैं, ऐसे में देश को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है, सेवादल के कार्यकर्ता अपनी भरपूर शक्ति से 2024 के चुनाव की तैयारी में अभी से जुड़ जाएं वक्त कम है, काम ज्यादा है और मार्ग भी कठिन है,लेकिन संघर्ष के दौर में सेवादल ने हमेशा अपनी महत्वपूर्ण अग्रणी भूमिका निभाई है इसका भूतपूर्व संकट से निजात दिलाने के लिए हम सब मिलकर अपने काम को अंजाम देकर 2024 में कांग्रेस की सरकार बनवाने का काम करेंगे

सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि 2014 से ही हमारा देश बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के आकंठ मकड़ मकर जाल में डूब चुका है सिर्फ उद्योगपतियों को मदद करने के लिए आम आदमी की रीढ़ को कमजोर किया जा रहा है, देश की आर्थिक, विदेश नीति और यहां तक कि रक्षा नीति भी खोखली की जा रही है, हमें अपना देश और समाज बचाने के लिए सेवादल के संघर्ष के रास्ते पर चलकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई ने प्रशिक्षण शिविरों की श्रृंखला शुरू करने के साथ प्रत्येक जिले में कार्यशाला और तीन दिवसीय शिविर शुरू करने के कार्यक्रम को बताते हुए कहा कि हम कार्यशाला और शिविर के माध्यम से नए सदस्य सेवादल में जोड़ेंगे जो गांव-गांव जाकर भाजपा को बेनकाब करेंगे

आज आयोजित प्रादेशिक सेवा दल सम्मेलन का संचालन उत्तर प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठन डॉ प्रमोद कुमार पांडे ने किया , डॉ प्रमोद कुमार पांडे ने कहा की उत्तर प्रदेश में हम सेवादल विस्तार के साथ सदस्यों को बढ़ाने का काम करेंगें और 2024 के तैयारी में हम जुट गए हैं, सम्मेलन में आए हजारों प्रशिक्षित सेवा दल स्वयंसेवकों ने 2024 में तानाशाह भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया

Share
अगला लेख → खराब मौसम के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ हादसा , प्राइवेट जेट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *