मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की पूजा अर्चना

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की पूजा अर्चना

लखनऊ – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से आज भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न सेवा कार्यो के माध्यम से पूरे प्रदेश में सेवा पखवाडे़ की शुरूआत की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रविवार को सुबह हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर हनुमान जी महाराज की पूजा, अर्चना करके माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की तथा प्रसाद वितरण किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ जीपीओ परिसर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन को रेखांकित करती हुई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि राष्ट्रसेवा और जनहित को जीवन में सर्वोपरि रखने वाले सच्चे कर्मयोगी, निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा में निरन्तर अपना सर्वस्व समर्पित कर रहे आदर्शवादी और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता करोडो भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में राष्ट्र पुर्ननिर्माण में भागीदार बनना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने प्रारम्भिक जीवन में गरीबी में जीवन बिताया है, इसलिए आज उनके नेतृत्व में सरकार की प्रत्येक योजना गरीब कल्याण को समर्पित है। बचपन से राष्ट्र आराधना में रत मोदी जी ने आर्थिक, सामरिक एवं सांस्कृतिक वैभवशाली राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर काम कर रहे है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व भारत पुनः सोने की चिड़िया भी बनेगा और विश्वगुरू के स्थान पर बिराजित भी होगा।

Share
अगला लेख → अधिकारीयों के प्रदर्शन की रैंकिंग हुई जारी,सीएम योगी ने दी ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *