मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : शिक्षकों की पिटाई से आहत होकर छात्र ने किया सुसाइड

UP : शिक्षकों की पिटाई से आहत होकर छात्र ने किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गुन्नौर थाना इलाके के गांव में एक 15 वर्षीय छात्र का अपने ही घर में फांसी पर लटका हुआ शव मिला है छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर निजी स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।

छात्र के सुसाइड का पूरा मामला गुन्नौर थाना इलाके के गांव कैल का है जहां गांव निवासी 15 वर्षीय दानवीर कक्षा 7 का छात्र था वह गांव के ही निजी स्कूल में पढ़ता था सोमवार को उसका शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला छात्र के सुसाइड करने की घटना से परिवार में कोहराम मच गया सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया पुलिस ने इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर निजी स्कूल के दो शिक्षकों धर्मवीर और हेमंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है
बताया जा रहा है कि छात्र कई दिन से स्कूल नहीं गया था आरोप के अनुसार सोमवार सुबह स्कूल के दो शिक्षक छात्र के घर पहुंचे और उसे घर से जबरन स्कूल ले गए आरोप है कि दोनों शिक्षकों ने छात्र को स्कूल के कक्ष में बंद कर उसकी जमकर पिटाई कर डाली जिससे आहत होकर उसने घर पर आकर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं आरोपी शिक्षक मौके से फरार हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी गुन्नौर आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 15 वर्षीय छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर दो शिक्षकों के खिलाफ धारा 323, 504 और 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अग्रिम विधिक करवाई जारी है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है बताते चलें की छात्र की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है फिलहाल पुलिस मृतक छात्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है जिससे मौत की वजह साफ हो सके।

Share
अगला लेख → ये पौधा घर के इस खास दिशा में लगाने से पैसे की नहीं होगी कभी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *