मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ये 4 जीव नाराज पितरों के प्रसन्न होने का देते हैं संकेत, ऐसा होने से माना जाता है शुभ

ये 4 जीव नाराज पितरों के प्रसन्न होने का देते हैं संकेत, ऐसा होने से माना जाता है शुभ

पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होती है। इस बार भाद्रपद पूर्णिमा तिथि 29 सितंबर को पड़ रही है। पितृ पक्ष आश्विन अमावस्या के दिन समाप्त होता है। इस दौरान ये 4 जीव जो संकेत देते हैं वह बताते हैं कि व्यक्ति की किस्मत चमकने लगती है। जी हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर इस दौरान इनमें से कोई भी जीव आपके हाथ का खाना खा लेता है तो समझ लीजिए कि आपकी किस्मत जल्द ही चमकने वाली है।

ऐसा माना जाता है कि कौआ पितरों से जुड़े संकेत लेकर आता है। यदि पितरों के लिए आए भोजन में से कुछ हिस्सा कौआ खा ले तो समझ लें कि वह भोजन आपके पितरों को मिल गया है। इससे वे खुश और संतुष्ट रहते हैं। साथ ही यह वंशजों को समृद्धि, उन्नति, वंश वृद्धि और धन-संपदा का आशीर्वाद देता है।

हिंदू धर्म में गाय को पवित्र और पूजनीय माना जाता है कहते हैं कि गाय में देवों का वास होता है। पितृ पक्ष के दौरान आप गाय के लिए भोजन बनाते हैं और वह उसे खाती है, यह पितरों को प्राप्त होता है। इस प्रकार यह पितरों की प्रसन्नता का संकेत देता है।

पितृ पक्ष में पितरों की मृत्यु तिथि पर श्राद्ध किया जाता है। इस दौरान पितरों के भोजन का कुछ हिस्सा कुत्ते के लिए भी निकाला जाता है। यदि कुत्ता वह भोजन खाता है तो वह भोजन सीधे पितृगणों को प्राप्त होता है, जिसे पाकर पितर तृप्त हो जाते हैं और वंश को खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं.

पितृ पक्ष में पितरों की याद में तर्पण और श्राद्ध कर्म आदि किये जाते हैं। इस दौरान भोजन का एक हिस्सा चींटियों के लिए भी निकाला जाता है। ताकि वे ऐसा कर सकें. चींटियों के माध्यम से वे भोजन प्राप्त करते हैं और तृप्त हो जाते हैं। यदि यह जीव आपके द्वारा दिया गया भोजन नहीं खाता है तो यह इस बात का संकेत है कि पितर संतुष्ट नहीं हैं।

Share
अगला लेख → Cyber Fraud से चाहते है बचना तो फॉलो करें ये खास टिप्स

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *