मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : खालिस्तानी आतंकी कनेक्शन के मामले में एनआईए की छापेमारी

UP : खालिस्तानी आतंकी कनेक्शन के मामले में एनआईए की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क पर नकेल कस दी है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में एक साथ छापेमारी की जा रही है. 5 राज्यों में 50 से ज्यादा जगहों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है.

सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने यूपी के 4 जिलों पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और अलीगढ़ में भी छापेमारी की है. दरअसल, बताया जा रहा है कि पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में गैंगस्टरों के खालिस्तानी आतंकियों के साथ छुपे बैठे होने के सबूत मिले हैं. खालिस्तानी आतंकियों के जरिए ये गैंगस्टर हथियारों से लैस हैं. फिलहाल एनआईए की ओर से इस छापेमारी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

एनआईए की इस कार्रवाई को प्रतिबंधित खालिस्तानी खांगथन खालिस्तान टाइगर फोर्स पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. अर्शदीप दल्ला का पंजाब और दूसरे राज्यों में नेटवर्क हैक किया जा रहा है. पंजाब में दल्ला के करीबी हैरी मौर, गुरप्रीत सिंह गुरी और गुरमेल सिंह के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, विदेशों में बैठे खालिस्तानी आतंकवादी और गैंगस्टर भारत में ग्राउंड वर्करों को हवाला चैनल के जरिए ड्रग्स और हथियारों की फंडिंग कर रहे हैं। गैंगस्टरों और खालिस्तानियों की इस फंडिंग की चेन को खत्म करने के लिए इतनी कार्रवाई की जा रही है.

Share
अगला लेख → जनता की समस्याओं का कराएं संतुष्टिपरक समाधान : सीएम योगी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *