मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : STF ने फेक नोट छापने वाले 3 शातिर को किया अरेस्ट, दो लाख से अधिक के नोट बरामद

UP : STF ने फेक नोट छापने वाले 3 शातिर को किया अरेस्ट, दो लाख से अधिक के नोट बरामद

नोएडा एसटीएफ ने गुरुवार को मेरठ में नकली नोट छापने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा। इसमें मुजफ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। इन आरोपियों के कब्जे से एसटीएफ ने दो लाख से अधिक के नकली नोटों के साथ ही नकली नोट छापने के उपकरण भी बरामद किए हैं ।

बताया गया कि आरोपी नकली नोट छापकर दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में लोगों से ठगी करते थे। एसटीएफ टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों पप्पू तुल्हेड़ी निवासी मीरापुरा जिला मुजफ्फनगर, देशपाल उर्फ ​​पप्पू निवासी सरधना, ऋषि कुमार निवासी मुंडाली गांव कैथवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से दो लाख, तीन हजार, छह सौ रुपये के नकली नोट और बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।

यह भी जानकारी मिली है कि गिरोह नकली नोट छापकर 35 फीसदी कमीशन के आधार पर दिल्ली एनसीआर में चलाने के लिए देता था. एसटीएफ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मेडिकल थाना क्षेत्र के डेरीवल वाली गली, हनुमान विहार भदाना में एक घर में छापेमारी कर नकली नोटों का जखीरा पकड़ा गया। पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली और एनसीआर में नकली नोट चलाते थे ।

टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक एचपी प्रिंटर, स्टील स्केल, स्टील ब्लेड कटर, कैंची, तीन मोबाइल बरामद किए। नोएडा एसपी एसटीएफ राज कुमार मिश्रा ने बताया कि पप्पू तुल्हेड़ी पर डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। देशपाल उर्फ ​​पप्पू पर लूट चोरी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में दोनों जमानत पर जेल से रिहा हुए हैं ।

Share
अगला लेख → Whatsapp पर असानी से पढ़े डिलीट हुए मैसेज , ये है तरीका

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *