मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Lucknow News : फ्लाईओवरो के नीचे बनेंगे वेंडिंग व गेमिंग जोन , मिलेगी ये सुविधा

Lucknow News : फ्लाईओवरो के नीचे बनेंगे वेंडिंग व गेमिंग जोन , मिलेगी ये सुविधा

लखनऊ : नगर निगम फ्लाई ओवर के नीचे वेंडिंग और गेमिंग जोन बनाएगा। इसके लिए शहर के सभी वेंडिंग जोन का दोबारा सर्वे किया जाएगा। वेंडिंग जोन में सभी पटरी दुकानदारों को जगह मिलेगी. बुधवार को बाला कादर स्थित कैंप कार्यालय में मेयर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

वेंडिंग जोन को लेकर मेयर ने की अहम बैठक. मेयर ने नगर निगम क्षेत्र के सभी वेंडिंग जोन का सर्वे कराने को कहा. यह भी निर्देश दिया गया कि सभी फ्लाईओवरों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक फ्लाईओवर के नीचे कहां वेंडिंग जोन बनाया जा सकता है और कहां गेमिंग जोन बनाया जा सकता है। हर जोन में कम से कम एक मॉडल वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसमें शौचालय, पानी, पार्किंग, कूड़ेदान आदि आवश्यक जन सुविधाएं की व्यवस्था की जाएगी। जिन वार्डों में वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, वहां के पार्षदों से चर्चा की जाएगी। एक वेंडिंग सर्वे सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा, जिसमें विक्रेता का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पता और वेंडिंग जोन आदि दर्ज होगा। इस पर वह अपनी फीस जमा कर सकेंगे। बैठक में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त, सभी जोनल अधिकारी, सभी नगर निगम अभियंता, कर अधीक्षक व पूर्व पार्षद राम कृष्ण यादव मौजूद रहे.

Share
अगला लेख → Bihar Train Accident : बिहार में भीषण ट्रेंन हादसें में 4 लो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *