मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

उपमुख्यमंत्री का अखिलेश यादव को जवाब सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपने नाम के आगे लिखा सर्वेंट

उपमुख्यमंत्री का अखिलेश यादव को जवाब सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपने नाम के आगे लिखा सर्वेंट

लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद को सर्वेंट ब्रजेश पाठक लिखा है. पाठक ने अपने नाम के आगे सेवक लगा लिया है. कल अखिलेश यादव ने पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम कहा था. ब्रजेश पाठक का कहना है कि जनता का सेवक होना उनके लिए गर्व की बात है.दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक के बयान पर पलटवार किया था. उन्होंने ब्रजेश पाठक को सेवक डिप्टी सीएम बताया और कहा कि वह उनके सवालों का जवाब नहीं देते ।

अखिलेश यादव ने बुधवार को जेपी सेंटर का गेट फांद कर और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जय प्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद अखिलेश बीजेपी सरकार के निशाने पर आ गए. गुरुवार को अखिलेश यादव राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर वह उन्हें श्रद्धांजलि देने लोहिया पार्क पहुंचे. वहीं, जेपीएनआईसी में हुए बवाल पर अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि समाजवादियों का संग्रहालय को बर्बाद कर दिया गया. आख़िर ये सरकार क्या छुपाना चाहती है? अगर उनकी मंशा साफ होती तो वे जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा को पॉलिथीन से नहीं ढकते. ये लोग अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार को छुपा रहे हैं.

सर्वेंट डिप्टी सीएम कहने पर, मैं उनका आभारी हूं, वह राज परिवार के सेवक हैं. अखिलेश यादव के पिता कई बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं, वो खुद भी सीएम रह चुके हैं. मैं जनता का सेवक हूं.

Share
अगला लेख → World Cup 2023 : चेन्नई में आज होगा बांग्ला देश और न्यूज़ीलै…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *