मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow : मिशन शक्ति के चौथे चरण का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ

Lucknow : मिशन शक्ति के चौथे चरण का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को अपने सरकारी आवास मिशन शक्ति के चौथे चरण (4.0) का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति 4.0 को लेकर कहा कि यह महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने के बारे में है.

मिशन शक्ति के चौथे चरण की शुरुआत करने के बाद सीएम योगी ने अपने संबोधन में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि हमारा विशेष फोकस महिला सुरक्षा पर रहेगा ताकि महिलाएं सुरक्षित रहें. यदि कोई अपराधी महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालता है तो अपराधी को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

इसलिए पूरे प्रदेश में अपराध के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी अपराधी महिलाओं की सुरक्षा में खलल न डाल सके, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के चौथे चरण का शुभारंभ किया. महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली की शुरुआत मुख्यमंत्री आवास से की गई है और यह रैली 5 कालिदास मार्ग से निकलकर उदादेवी चौराहा, क्लार्क अवध, केजीएमयू चौराहा, कोनेशर मंदिर, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त होगी.

Share
अगला लेख → Operation Ajay के अन्तर्गत इज़राइल से 235 भारतीयों का एक और …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *