मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Operation Ajay के अन्तर्गत इज़राइल से 235 भारतीयों का एक और जत्था पहुंचा दिल्ली

Operation Ajay के अन्तर्गत इज़राइल से 235 भारतीयों का एक और जत्था पहुंचा दिल्ली

हमास के साथ चल रहे युद्ध के बीच इजराइल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया है, जहां इजराइल में फंसे भारतीय नागरिकों की वतन वापसी का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को 212 भारतीयों का पहला जत्था भारत पहुंचा था, आज 235 भारतीयों का एक और जत्था दिल्ली पहुंचा है.

विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह भारतीयों को लेने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां इजरायल से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की दूसरी उड़ान शुक्रवार शाम लगभग 5.35 बजे तेल अवीव के लिए उड़ान भरी। आपको बता दें कि इजराइल में करीब 18000 भारतीय फंसे हुए हैं, भारत सरकार ने बुधवार को मिशन’ऑपरेशन अजय’ लॉन्च किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वह भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, 212 नागरिकों का पहला जत्था चार्टर्ड फ्लाइट से शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा. इजराइल से भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए पहली उड़ान गुरुवार देर शाम 212 लोगों को लेकर बेन गुरियन हवाई अड्डे से रवाना हुई और शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंची।

बता दें कि भारत सरकार उनकी वापसी का खर्च उठा रही है, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि इस समय इजराइल में करीब 18,000 भारतीय रह रहे हैं.

Share
अगला लेख → UP : भदोही पुलिस की बडी कार्यवाही 13 किलो सोने के बिस्किट के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *