मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : मेरठ में खेल महाकुंभ कराएगा रालोद , आयोजन में 1000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

UP : मेरठ में खेल महाकुंभ कराएगा रालोद , आयोजन में 1000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने मेरठ में खेल महाकुंभ का ऐलान किया है. पांच दिनों तक चलने वाले खेल महाकुंभ में राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन किया जायेगा. दावा है कि इसमें एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.इसका आयोजन रालोद के खेल प्रकोष्ठ और संयुक्त खेल मोर्चा की ओर से किया जाएगा। खेल महाकुंभ की तारीख अगले सप्ताह तय की जाएगी। खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर स्पोर्ट्स चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर शनिवार को हकीकत नगर स्थित स्पोर्ट्स चैंबर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी निरपाल सिंह के आवास पर पहुंचे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निरपाल सिंह ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मेरठ में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। फिलहाल मेरठ में पांच स्थानों का चयन किया गया है, जहां इसका आयोजन होगा। खेल महाकुंभ में कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, जूडो कराटे, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन समेत 15 खेलों का आयोजन किया जाएगा.

खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर और संयुक्त खेल मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पहलवान ने बताया कि महाकुंभ के लिए सभी खेल अकादमियों और स्कूल-कॉलेजों से संपर्क किया जा रहा है। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, ओलंपियन, एशियाई स्वर्ण पदक विजेता भी इसका हिस्सा बनेंगे। इसका समापन रालोद मुखिया जयंत चौधरी करेंगे।

Share
अगला लेख → Uttrakhand : पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके से कांपी धरती , पूर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *