मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Punjab : अपने पैतृक गांव में सीएम भगवंत मान ने मनाया जन्मदिन ,कहा – हर युवा को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए

Punjab : अपने पैतृक गांव में सीएम भगवंत मान ने मनाया जन्मदिन ,कहा – हर युवा को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपना जन्मदिन अपने पैतृक गांव में मनाया जहां हजारों युवाओं ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने रक्तदान को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि इस पहल में हर व्यक्ति अपना योगदान दे सकता है, जिससे कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है, इसलिए कोई कारण नहीं कि युवा रक्तदान करने में पीछे रहें। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना मानवता की सच्ची सेवा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करने के लिए आगे आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर युवा को यह अहसास होना चाहिए कि हर रक्तदाता हीरो है इसलिए उन्हें समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने युवाओं से सामान्य उपचार विशेषकर आपातकालीन उपचार के लिए पर्याप्त रक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अपने साथियों को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा दान किए गए रक्त की एक बूंद भी मानव जीवन बचा सकती है, इसलिए रक्तदान बहुत महत्वपूर्ण है।

Share
अगला लेख → UP : मेरठ की फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका , चार लोगो की हुई…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *