मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Face Wash Benefits: सोने से पहले फेस धोने से मिलते है गजब के फायदें

Face Wash Benefits: सोने से पहले फेस धोने से मिलते है गजब के फायदें

त्वचा की देखभाल में चेहरे की सफाई सबसे महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। अगर रूटीन के दौरान एक-दो दिन भी यह स्टेप मिस हो जाए तो चेहरे पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में चेहरे पर सबसे पहले पिंपल्स दिखाई देते हैं।

दरअसल, हवा की खराब गुणवत्ता के कारण त्वचा पर बुरा असर पड़ रहा है। मौसम एक दूसरे के साथ बदलता रहता है. इसी वजह से विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि फेसवॉश नहीं छोड़ना चाहिए। हम बात कर रहे हैं रात को सोने से पहले चेहरा धोने की।

ज्यादातर लोग सुबह या शाम को चेहरा धोते हैं और रात को ऐसे ही सो जाते हैं। रात को सोने से पहले अपना चेहरा धोना बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि ऐसा करने से रोमछिद्र अच्छे से साफ हो जाते हैं और त्वचा अच्छे से सांस ले पाती है। हम आपको कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रात में चेहरा धोना कितना जरूरी है।

वर्तमान समय में लोगों को कम उम्र में ही झुर्रियों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनसे छुटकारा पाने के लिए ब्यूटी रूटीन और उचित आहार का पालन करना बहुत जरूरी है। फेस वॉश से झुर्रियां कम हो सकती हैं। दरअसल, हमारी त्वचा हवा में मौजूद कणों के संपर्क में आती है और इस तरह कोलेजन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अगर रात को सोने से पहले चेहरा धोया जाए (Face washing ke fayde) तो त्वचा से कण निकल जाते हैं और कोलेजन पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ता है।

Share
अगला लेख → भूख न लगने की समस्या से हैं परेशान तो रोज़ रात में सोने से पह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *