Crime

UP : पीएसी के जवान में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या , पुलिस ने शुरू की जांच

प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में रविवार तड़के क्षेत्रीय सशस्त्र बल (पीएसी) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, हाथरस के मुरसान नगला निवासी 27 वर्षीय सचिन कुमार जिले में हो रहे एक समारोह के सिलसिले में ड्यूटी पर थे.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह सचिन के साथ तैनात अन्य कर्मियों ने गोलियों की आवाज सुनी और पाया कि सचिन ने खुद को सिर में गोली मार ली है. अधिकारी के मुताबिक, सचिन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button