मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Badaun News : दो बसों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, छह बच्चे समेत एक ड्राइवर की मौत

Badaun News : दो बसों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, छह बच्चे समेत एक ड्राइवर की मौत

बदायूँ से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक भयानक सड़क हादसा हो गया. दो स्कूल बसें टकरा गईं, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह बच्चे और एक ड्राइवर शामिल है।

इसके अलावा करीब 18 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. घटना आज यानी सोमवार सुबह की है.

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8:45 बजे दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर बदायूं के नवीनगर के पास हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दोनों गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज थी और दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई.

म्याऊं कस्बे के एसआरपीएस स्कूल की वैन और सत्यदेव इंटर कॉलेज की बस के बीच टक्कर हो गई।

हादसे में स्कूल वैन को भारी नुकसान पहुंचा है. उसके परखच्चे उड़ गये. हादसे के बाद दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. बाकी लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

Share
अगला लेख → Singham Again का नया पोस्टर हुआ जारी, धांसू लुक में दिखे रणव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *