Jilla-News

बहराइच में सड़क हादसें में पति-पत्नी समेत एक बच्ची की मौत , पांच बच्चिंया घायल

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और उनकी चार माह की बेटी की मौत हो गई. वहीं उसकी पांच बेटियां घायल हो गईं।

पुलिस के मुताबिक, रामगांव थाना क्षेत्र के काजीजोत निवासी दुर्गेश (32) अपनी पत्नी शकुंतला (30) और छह लड़कियों के साथ सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। तभी देहात कोतवाली अंतर्गत सरयू नदी के पास बाईपास रोड पर उनकी मोटरसाइकिल किसी अन्य वाहन से टकरा गई। मोटरसाइकिल पर कुल आठ लोग सवार थे.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दंपत्ति की मौत हो गई. जबकि छह घायल लड़कियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल दो लड़कियों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button