मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार ने दिया बोनस, मिलेंगे इतने हजार रुपये

UP : दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार ने दिया बोनस,  मिलेंगे इतने हजार रुपये

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है, जहां सरकार ने दिवाली से पहले बोनस और महंगाई भत्ते का ऐलान किया है. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के तौर पर बोनस दिया है.

बोनस के तौर पर 6908 रुपये दिए जाएंगे, साथ ही चार फीसदी महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा. वहीं, प्रदेश के 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा, जानकारी के मुताबिक योगी सरकार अपने अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस और सभी राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को ऊंची दर से महंगाई भत्ता देगी. वहीं, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर प्रति माह करीब 300 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

जानकारी के मुताबिक अधिकतम बोनस राशि सात हजार रुपये हो सकती है. आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया था, वहीं अब योगी सरकार भी राज्य कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देगी. महंगाई भत्ते की घोषणा से राज्य कर्मचारियों का DA 42% से बढ़कर 46% हो जाएगा. डीए बढ़ोतरी का फायदा 10 लाख सरकारी कर्मचारियों, 8 लाख शिक्षकों और पेंशनभोगियों को मिलेगा.

Share
अगला लेख → ईरान में नशामुक्ति केंद्र में लगी भीषण आग 27 लोगों की मौत, क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *