मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कांग्रेस अकबर को महान मानती है, भाजपा महाराणा प्रताप कोः सीएम योगी

कांग्रेस अकबर को महान मानती है, भाजपा महाराणा प्रताप कोः सीएम योगी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के अंतर्गत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। यहां उन्होंने चार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। यहां भी कांग्रेस उनके निशाने पर रही। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश भारत के दो महत्वपूर्ण राज्य हैं। यह दोनों साझी विरासत, संस्कृति व परंपरा के साथ ऐसे जुड़े हैं, जैसे एक आत्मा और दो शरीर के रूप में कार्य कर रहे हों। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने पग-पग पर हमारे इतिहास को कलंकित, अपमानित करने का कार्य किया। कांग्रेस के समय में इतिहास में पढ़ाया जाता था कि अकबर महान, यह महाराणा प्रताप को महान नहीं मानते थे। भाजपा महाराणा प्रताप व छत्रपति शिवाजी को महान मानती है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए जानी जाने वाली है। कांग्रेस ने राम व श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकार दिया था। उनके लिए भारत का इतिहास पं. जवाहर लाल नेहरू से प्रारंभ होता है। यूपी में अब माफिया शब्द इतिहास बन चुका है।

चुनाव में एक तरफ रामभक्त हैं तो दूसरी तरफ रामविरोधी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुजालपुर में भाजपा उम्मीदवार इंद्र सिंह परमार के लिए जनसभा की।
बोले कि आपने व पूर्वजों ने राममंदिर के लिए संघर्ष, साधना व मनोकामना की थी। हम सौभाग्यशाली हैं कि आंखों से उस कार्य को मूर्त रूप होते देख रहे हैं। 22 जनवरी को पीएम मोदी के हाथों से रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। कांग्रेस की नियति है समस्या, यह समाधान नहीं चाहती। कांग्रेस ने कह दिया था कि कोई परिवर्तन नहीं होना चाहिए, लेकिन राम भक्तों ने कहा कि गुलामी के ढांचे को हटा देंगे, न रहेगा बांस-न रहेगी बांसुरी। चुनावी समर में एक तरफ रामभक्त हैं तो दूसरी तरफ राम विरोधी।

 

चुनाव में कांग्रेस को समाप्त कर दीजिए, समस्या खुद समाप्त हो जाएगी

योगी आदित्यनाथ ने खातेगांव के विधायक व भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा तथा बागली से मुरली भवरा को जिताने की अपील की। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश के बारे में सोचने की बजाय सिर्फ परिवार के बारे में सोचा। कांग्रेस की त्रासदी बन चुकी है कि वह परिवार से मुक्त नहीं हो सकती। कांग्रेस आएगी तो समस्या लाएगी। लगा कि आतंकवाद धारा 370 से है तो मोदी सरकार ने इसे सदा के लिए समाप्त कर दिया। जहां कांग्रेस होगी, वहां बीमारी होगी। सीएम ने अपील की कि चुनाव में कांग्रेस को समाप्त कर दीजिए, समस्या समाप्त हो जाएगी। सबसे पुरानी पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस यदि महापुरुषों को विस्म़ृत कर रही है तो उसे रहने का अधिकार नहीं। सीएम ने कहा कि साढ़े छह वर्ष में यूपी में एक भी दंगे नहीं हुए, क्योंकि वहां डबल इंजन की सरकार है। पहले माफिया की समानांतर सरकारें चलती थीं, उनका काफिला चलता था, लेकिन अब माफिया शब्द यूपी के लिए इतिहास बन चुका है। आज कोई नहीं कह सकता कि वह माफिया है

Share
अगला लेख → Lucknow : विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 24वाँ पाँच दिवसीय अन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *