मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अच्छी खबर – जर्मनी की जूता कंपनी चीन से हटकर आगरा में लगाएगी फैक्ट्री

अच्छी खबर – जर्मनी की जूता कंपनी चीन से हटकर आगरा में लगाएगी फैक्ट्री

उत्तर प्रदेश – सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी कोशिश है यूपी में बाहर की कंपनियां निवेश करें। सजगता से सफलता विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वेबनियर के जरिए उन्होंने बताया कि जर्मनी की लेदर कंपनी ने चीन से आकर आगरा में निवेश की इच्छा दिखाई है। कंपनी 30 लाख जूते हर साल बनाएगी। चीन से सस्ता श्रम हमारे यहां हैं। इससे यूपी में निवेश की संभावनाएं दिख रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसी राज्य को यूपी के कामगारों की जरुरत होगी तो उन्हें हमारी अनुमति लेनी होगी। कोई राज्य सरकार हमारे लोगों को बिना अनुमति के नहीं ले जा सकती है। जिस तरह हमारे कामगारों की दुर्गति हुई है, जिस तरह का इनके साथ व्यवहार हुआ है, उसके मद्देनजर हम उनका रजिस्ट्रेशन कर उन्हें बीमा कवर देंगे। उनकी सामाजिक सुरक्षा देंगे और रोजगार परक प्रशिक्षण देंगे ताकि उसे वहां जाकर इधर-उधर भटकना न पड़े।

पहले से ही मुश्किल भरे दौर से गुजर रही शू इंडस्ट्री के लिए कोरोना ने और भी मुसीबत कड़ी कर दी थी लेकिन मुश्किल भरे वक्त में यह सुखद खबर आई है।आई ट्रैक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ आशीष जैन ने बताया कि चीन से कोरोना का संक्रमण शुरू हुआ। इसके बाद वहां वैश्विक स्तर पर काम करने वाली कंपनियों के लिए पहले जैसी अनुकूल स्थिति नहीं रह गई है। उन्होंने बताया कि इस कारण से कासा एवज ने उत्पादन शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन में बात चल रही है। अगर आगरा में सुविधाएं मिली तो जल्द ही जूता उत्पादन की एक और फैक्टरी शुरू कर दी जाएगी। कासा एवज का प्रसिद्ध ब्रांड वॉन वेल्क्स है। यह कंपनी व्यक्ति के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जूते तैयार करती है। आशीष जैन इंदौर के आईआईएम के छात्र रहे हैं।

Share
अगला लेख → बांकेे बिहारी को बनाया बिजनेस पार्टनर, सौंपा 2.30 करोड़ का चे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *