मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कोरोना संकट को जून में नियंत्रित कर लेंगे – योगी आदित्यनाथ

कोरोना संकट को जून में नियंत्रित कर लेंगे – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन संकट को दूर करने के लिए लागातार मेहनत कर रहे है । वह अपनी टीम 11 के साथ रोज़ बैठक करके रोज़ की गतिविधियों का जायजा लेते है वही अपने मंत्रियों व अन्य अधिकारियों के साथ भी चर्चा करते हैं। मुख्यम्नत्री ने ‘कोरोना संक्रमण काल सजगता से सफलता’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वेबनियर के जरिए कहा कि कोरोना संकट को जून में काफी हद तक नियंत्रित कर लेंगे। इसके लिए पूरी टीम लगी है।

उन्होंने कहा कि हमारे श्रमिकों कामगार में संक्रमण से जूझने की क्षमता है। वह मेहनत कर पसीना बहाता है। इसलिए सक्रंमित होने पर छह सात दिन में कोरोना निगेटिव में आता है, सामान्य लोग 14 से 20 दिन में ठीक होते हैं। जो लोग श्रमिकों के हित में राजनीत कर रहे है अगर उन्हें इनकी चिंता होती तो पलायन को रोका जा सकता था। जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं वह भोगेंगे। अब तक 22 लाख मजदूर यूपी आ चुके हैं। सबका सम्मान के साथ ख्याल रखा जा रहा है। राज्य कर्मचारियों के भत्तों के खत्म किए जाने व इससे चुनाव में नुकसान के बाबत सवाल पर सीएम ने कहा कि हार जीत की नजर से वह निर्णय नहीं लेते लोकमंगल की भावना से वह काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया की स्वायत्ता के पक्षधर हैं, लेकिन खबरों की विश्वसनीयता भी जरूरी है।

Share
अगला लेख → अच्छी खबर - जर्मनी की जूता कंपनी चीन से हटकर आगरा में लगाएगी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *