मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Jio Air Fiber की सर्विस इन शहरों में हुई शुरू, बिना किसी तार के मिलेगा इंटरनेट

Jio Air Fiber की सर्विस इन शहरों में हुई शुरू, बिना किसी तार के मिलेगा इंटरनेट

रिलायंस जियो की एयर फाइबर सेवा देश के 8 राज्यों के 115 शहरों में शुरू की गई है, जिसमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात और आंध्र प्रदेश के शहर शामिल हैं। वहीं, कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में जानकारी दी है।

इससे पहले यह सेवा 8 शहरों – अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे में शुरू की गई थी। जबकि रिलायंस जियो ने 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर अपनी एयर फाइबर सेवा लॉन्च की थी, एयर फाइबर की खासियत इसकी पोर्टेबिलिटी है।

यूजर्स इसे किसी भी लोकेशन पर ले जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं, बशर्ते वहां 5G कनेक्टिविटी हो। रिलायंस जियो के मुताबिक, इसका एयर फाइबर चलते-फिरते ब्रॉडबैंड जैसी स्पीड देने में सक्षम है। वर्तमान में जियो, एयरटेल और अन्य कंपनियों की ऑप्टिक वायर तकनीक पर आधारित फाइबर शहरों तक ही सीमित है लेकिन एयर फाइबर बिना किसी तार के इंटरनेट प्रदान करता है।

Share
टैग: #latest news
अगला लेख → Chhath Puja Prasad: इस तरीके से बनाएं छठ पर्व के लिए ठेकुआ,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *