मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

गर्मी का सितम जारी, बांदा व प्रयागराज में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

गर्मी का सितम जारी, बांदा व प्रयागराज में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। मंगलवार को बांदा और प्रयागराज में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि झांसी और आगरा में यह 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन को अभी दो दिन यह ग्रीष्म लहर बर्दाश्त करनी होगी। लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने 29 व 30 मई को प्रदेश के विभिन्न अंचलों में तेज धूल भरी आंधी चलने और फिर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं। मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिवर्तन की वजह से होगा। राज्य के कुछ हिस्सों में गुरुवार 28 मई से ही मौसम बदल सकता है।

सोमवार को प्रदेश का सबसे गरम स्थान प्रयागराज और बांदा रहे। लखनऊ और आसपास के इलाकों में बुधवार को सुबह से छिटपुट बदली छाई रही। मगर दिन चढ़ते ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए।

Share
अगला लेख → इस राज्य में एक जून से खुलेंगे मंदिर, मस्जिद और गिरजाघर

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *