मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow : पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क तक 4 लेन सड़क का होगा निर्माण ,1 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

Lucknow :  पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क तक 4 लेन सड़क का होगा निर्माण ,1 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

लखनऊ के मलिहाबाद तहसील स्थित अटारी गांव में योगी सरकार पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क का विकास कर रही है। लगभग 1100 एकड़ के क्षेत्रफल में विकसित की जा रही इस परियोजना को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से अटारी गांव को फोर लेन रोड से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, जिसमें कम लागत में उच्च गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न किया जा सके। उल्लेखनीय है कि मेगा टेक्सटाइल और अपैरल पार्क के विकास से 1 लाख युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध होने की संभावना है।

फोर लेन परियोजना के लिए कई विकल्पों पर विचार

योगी सरकार टेक्सटाइल और अपैरल पार्क के जरिए एक ही छत के नीचे व्यापारियों को कपड़ा उद्योग से संबंधित सभी आवश्यकताओं को पूरा करेगी, जिससे उद्योग की लागत कम हो सके। वहीं निर्माताओं को निर्यात के लिए मानकों के अनुसार बुनियादी ढांचा स्थापित किया जाएगा। सीएम योगी के निर्देश पर अटारी फार्म स्थल तक 4 लेन चौड़े मार्ग की अधिकतम उपयोगिता एवं प्रस्तावित परियोजना की कम लागत के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया गया। अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग द्वारा 13 अक्टूबर को प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में आउटर रिंग रोड (रैथा अंडरपास) से पीएम मित्र पार्क तक कुल लंबाई 14.280 किमी (ग्रीन फील्ड में फोर लेन मार्ग निर्माण) तथा रैथा अंडरपास से आईआईएम तक कुल लंबाई 8.800 किमी (पूर्व निर्मित 3.00/3.70 मीटर चौड़ाई के मार्ग को दो लेन चौड़ा करने के लिए) तक कुल 454.34 करोड़ रुपए का आगणन कर मुख्य अभियंता (मध्य क्षेत्र) द्वारा 2 नवंबर को लोक निर्माण विभाग, लखनऊ को प्रेषित किया गया, जिसका मुख्यालय स्तर पर परीक्षण किया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए कुल 6 विकल्प हैं, उनमें विकल्प-2 के तहत आउटर रिंग रोड (रैथा अंडरपास) से निकलकर ग्रीन फील्ड होते हुए अटारी फार्म तक जाता है, जिसकी कुल लंबाई 14 किमी है एवं लागत 415.00 करोड़ आंकलित है। विकल्प 2 की तरह विकल्प-6 के तहत कुल लागत 454 करोड़ रुपए है।

बेहद खास है इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी

टेक्सटाइल और अपैरल पार्क की कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर राजधानी के अटारी गांव को चुना गया है। यहां से 20 किमी की दूरी पर एनएच-20 और एसएच-20 है, जो फोर लेन है और क्रमश: लखनऊ को सीतापुर और हरदोई से जोड़ता है। वहीं 20 किमी की दूरी पर 6 लेन ऑउटर रिंग रोड है। इसके साथ ही रेलवे कनेक्टिविटी भी बेहतर है। यहां से मलिहाबाद रेलवे स्टेशन 16 किमी तो लखनऊ रेलवे स्टेशन 40 किमी की दूरी पर है। पार्क से 45 किमी की दूरी पर लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट तो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर 95 किमी की दूरी पर कानुपर नोड और 500 किमी पर दादरी टर्मिनल है। इतना ही नहीं इनलैंड कंटेनर डिपो 111 किमी की दूरी पर कानुपर में है।

Share
अगला लेख → चित्रकूट में भीषण हादसा , बस और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर ,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *